पीलीभीत जनपद में होली पर्व को ध्यान में रखते हुए जुमे की नमाज के समय में बदलाव किया गया है। शाही जामा मस्जिद के इमाम ने ऐलान किया है कि 14 मार्च को जुमे की नमाज का वक्त 1:30 बजे के बजाय बढ़ाकर 3:00 बजे कर दिया गया है। इमाम ने सभी नमाजियों से अपील की है कि होली के अवसर पर बिना किसी जरूरी काम के घरों से बाहर न निकलें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
प्रशासन की ओर से भी लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे आपसी सौहार्द और भाईचारे को बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाहों से बचें। पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
For more info: https://youtu.be/Jyguwr2Qp2o

0 - Comments