UttarPradesh

कानपुर में पीएम मोदी का दौरा – ₹47,600 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कानपुर के दौरे पर हैं, जहां वे 47,600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी का यह दौरा सिर्फ कानपुर के लिए नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय मैदान में प्रधानमंत्री मोदी की विशाल जनसभा आयोजित होगी, जिसमें वे करीब डेढ़ घंटे तक जनता को संबोधित करेंगे।

प्रशासन और भाजपा की ओर से इस कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।इस मौके पर कई महत्वपूर्ण विकास योजनाएं जनता के समक्ष प्रस्तुत की जाएंगी, जिनमें मेट्रो स्टेशन, अस्पताल, सड़क परियोजनाएं और अन्य सामाजिक-आर्थिक विकास के प्रोजेक्ट शामिल हैं। ये परियोजनाएं कानपुर ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए रोजगार के नए अवसर और बेहतर सुविधाएं लेकर आएंगी।

For more information, visit: https://youtu.be/y05U4PSFfjk?si=gxrroozez6vvACmb

0 - Comments

Leave a comment