- बरेली में नेशनल हाइवे के शंखा पुल के पास एम्बुलेंस और कैंटर गाड़ी में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एम्बुलेंस में बैठे सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
- उत्तर प्रदेश के बरेली के जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं दर्दनाक हादसे पर सीएम योगी ने भी दुख जताया है।
- जानकारी के अनुसार, बरेली जिले के फतेहगंज थाना इलाके में नेशनल हाइवे के शंखा पुल के पास एम्बुलेंस और कैंटर गाड़ी में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एम्बुलेंस में बैठे सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है।
डिवाइडर से टकराने से हुई मौत
- एंबुलेंस का ड्राइवर भोजीपुरा थाना इलाके के रामपुरा गांव निवासी मेहंदी हसन है। बताते है कि सुबह में ड्राइवर को अचानक नींद की झपकी आ गई। इसके चलते एंबुलेंस डिवाइडर पर चढ़कर कैंटर में घुस गई। इससे हादसा हो गया।
- मृतकों में खुर्शीद (50), उसकी पत्नी समीरन (45), बेटा आरिफ (19), बहन सगीर बानो (53), भतीजा मोहम्मद जफर (20), समीरन की बहन नसरीन (23) और भोजीपुरा निवासी चालक मेहंदी खान (32) शामिल हैं। सभी मृतक थाना विलसंडा के गांव पहाड़ गंज के हैं
- अस्पताल से फोन भी आया था। लेकिन हालात इतनी बिगड़ चुकी थी की उन्हें भर्ती करने से मना कर दिया था और घर ले जाने को कह दिया। इससे दुखी होकर वापस घर लौट रहे थे। मंगलवार सुबह करीब सात बजे हादसे का शिकार हो गए।
-
पुलिस के मुताबिक घटना की जानकारी पुलिस को शकील खां पुत्र मजीद खां निवासी पहाड़गंज जिला पीलीभीत द्वारा दी गई थी। इसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, पुलिस ने जाम न लगे इसलिए एक लाइन बंद कर दूसरी लाइन से यातायात निकाला। घटना स्थल पर एडीजी और एसएसपी पहुंच गए हैं।
-
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
EDITED BY-ABHISHEK PANDEY

0 - Comments