UttarPradesh

संभल में सांसद जिया उर रहमान बर्क के अवैध निर्माण मामले में आज अहम सुनवाई

संभल में समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क के अवैध निर्माण मामले में आज एसडीएम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। आरोप है कि उन्होंने बिना नक्शा पास कराए मकान बनाया है। नगर पालिका के रिकॉर्ड में यह निर्माण उनके नाम दर्ज है, और रिपोर्ट के अनुसार यह नया निर्माण माना जा रहा है। सांसद अब तक ठोस सुबूत नहीं दे पाए हैं, जिससे मामला लंबा खिंच रहा है।

प्रशासन इस केस को गंभीरता से ले रहा है और अगर आज संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो कड़ी कार्रवाई हो सकती है। क्या सांसद बर्क खुद को बचा पाएंगे? क्या प्रशासन कार्रवाई करेगा? जानिए इस वीडियो में पूरी जानकारी।

For more info: https://youtu.be/v8fCtdoUXoQ

0 - Comments

Leave a comment