UttarPradesh

संभल मस्जिद में रंग को लेकर विवाद, भगवा रंग की मांग

संभल की जामा मस्जिद और हरिमंदिर विवाद के बीच अब रंग को लेकर एक और विवाद खड़ा हो गया है। हाईकोर्ट के आदेश पर ASI ने मस्जिद के बाहरी हिस्से की सफेदी शुरू करा दी है। रविवार सुबह ASI की टीम पेंटर के साथ मस्जिद पहुंची और सफेदी का काम शुरू कराया। वहीं, कुछ लोगों ने हरे रंग के विरोध में भगवा रंग की मांग की है।

इस बीच महाकुंभ से चर्चा में आई यूट्यूबर हर्षा रिछारिया ने संभल में बयान दिया कि विवादित स्थल पर भगवा रंग होना चाहिए। हाईकोर्ट ने 12 मार्च को मस्जिद के बाहरी हिस्से में सफेदी की अनुमति दी थी, जिसके बाद मजदूरों ने अपना काम शुरू कर दिया। यह पूरा कार्य ASI की देखरेख में किया जा रहा है ताकि संरक्षित हिस्से को कोई नुकसान न पहुंचे।

For more info: https://youtu.be/vOOXQt6QZtE

0 - Comments

Leave a comment