मथुरा में स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद को लेकर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में दोपहर 2 बजे अहम सुनवाई होने जा रही है। इस दौरान 18 अलग-अलग याचिकाओं पर चर्चा की जाएगी।
हिंदू पक्ष ने विवादित स्थल को हटाकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट को सौंपने की अपील की है। उनका दावा है कि शाही ईदगाह मस्जिद जिस स्थान पर स्थित है, वहीं भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। वहीं, मुस्लिम पक्ष ने अपने दावे को बरकरार रखते हुए कानूनी लड़ाई जारी रखी है।
For more info: https://youtu.be/VYJ79AMrUeg

0 - Comments