UttarPradesh

सहारनपुर में सर्विलांस सेल ने बरामद किए 115 गुम मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत 17.5 लाख रुपये

सहारनपुर की सर्विलांस सेल टीम ने 115 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 17.5 लाख रुपये बताई जा रही है। यह सफलता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहारनपुर की निकट निगरानी में प्राप्त हुई। इस उपलब्धि के बाद रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई, जिसमें एसपी देहात सागर जैन ने इस ऑपरेशन की जानकारी दी।

 

For more info: https://youtu.be/ZW3O0Ic4eso

 

Edited by Naved

0 - Comments

Leave a comment