उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी दल बीजेपी और योगी सरकार में बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है। योगी मंत्रिमंडल का जल्द विस्तार हो सकता है, जिसमें 3-4 नए चेहरों को जगह मिल सकती है, जबकि 2-3 मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। इस बार पश्चिमी यूपी की भागीदारी बढ़ेगी, और 75 साल से अधिक उम्र वाले नेताओं को आराम दिया जा सकता है।
बीजेपी संगठन में भी बड़े फेरबदल की तैयारी है। यूपी भाजपा के जिलाध्यक्षों की नई सूची जल्द जारी होगी, जिसमें 60 साल की उम्र पार कर चुके और दो कार्यकाल पूरे कर चुके अध्यक्षों को बदला जा सकता है। इसके अलावा, प्रदेश अध्यक्ष पद पर ब्राह्मण नेता की नियुक्ति की अटकलें तेज हो गई हैं।
ओबीसी और एससी वर्ग को ज्यादा प्रतिनिधित्व देने की योजना है, जिससे जातीय समीकरण को संतुलित किया जा सके। 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बीजेपी संगठन और सरकार में यह बड़े बदलाव कर रही है।
For more info: https://youtu.be/Hu-giQ2mQts

0 - Comments