प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बार फिर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी चिकित्सा संस्थानों, मेडिकल कालेजों और मंडलीय अपर निदेशकों को जांच, इलाज और निगरानी को लेकर जरूरी व्यवस्थाएं करने के लिए कहा है। उन्होंने एक दिशा-निर्देश भी जारी किया है।
प्रमुख सचिव ने अपने पत्र के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का पत्र भी भेजा है। उन्होंने सभी चिकित्सा संस्थानों में जरूरी दवाइयों, पीपीई किट, कोविड जांच की सुविधा, आइसोलेशन बेड, मेडिकल आक्सीजन, आइसीयू और वेंटिलेटर युक्त बेड की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा है।
For more information, visit: https://youtu.be/AN79n0dyPYk

0 - Comments