UttarPradesh

लूट के सामान के साथ शातिर 25 हजार का इनामिया  गिरफ्तार

 बिरनो थाना, सर्विलांस टीम को  बड़ी सफलता हाथ लगी। टीम ने कहोतरी चौराहा से टाप-10 अपराधी को गिरफ्तार किया।

  • अपराधी के पास से तमंचा-कारतूस, चोरी की बाइक, जेवरात आदि बरामद किया।  

  •  पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने अभियुक्त को मीडिया के समक्ष पेश किया। एसपी ने कहा कि पकड़ में आया अपराधी 25 हजार का इनामिया है।

  • एसपी ने कहा कि सोमवार देर रात बिरनो थानाध्यक्ष संतोष कुमार टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। वे सर्विलांस टीम को भड़सर चौकी पर बुलाकर अपराधियों के संबंध में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि बिरनो क्षेत्र में बैंक ग्राहक सेवा केंद्र मित्र से लूट में वांछित चल रहा अभियुक्त किसी काम से आज अपने घर आया है और बोगना होकर बीरबलपुर के रास्ते कहोतरी की तरफ जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम कहोतरी चौराहा पर पहुंची।

  • 50 मीटर पहले झाड़ियों के पास वाहन खड़ा कर सड़क किनारे खड़ी हो गई। कुछ ही समय बाद बाइक सवार एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। जैसे ही करीब आया, घेरकर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

EDITED BY ~ Naved

0 - Comments

Leave a comment