UttarPradesh

योगी आदित्यनाथ आज विधानसभा सत्र में देंगे बजट चर्चा पर संबोधन, विपक्ष के सवालों का देंगे जवाब

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज विधानसभा सत्र में दो दिन के अवकाश के बाद बजट चर्चा में अपना संबोधन देंगे। इस दौरान वे विपक्ष के उठाए गए सभी सवालों का जवाब देंगे और अपनी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने दो बार विधानसभा और विधान परिषद में अपना वक्तव्य दिया था, जिसमें उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा था। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद यह सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश का बजट सत्र 2024 18 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू हुआ था और 20 फरवरी को वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना द्वारा पेश किया गया था। इस बार लगभग 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट प्रस्तुत किया गया है।
देखें पूरी रिपोर्ट और जानें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन की मुख्य बातें।

For more info: https://youtu.be/Crhmg3obUO8

0 - Comments

Leave a comment