Uttarakhand

 बैटरियां चुराने वाला गैंग का सदस्य  पकड़ा गया I

 बैटरियां चुराने वाला गैंग का सदस्य  पकड़ा गया  I

 

  • चोरी की गई बैटरियां मैरा से फतेहपुर  लेकर जा रहा था आरोपी I
  • आरोपी का दूसरा साथी भागने में सफल हो गया। 

जवाली पुलिस स्टेशन के अंर्तर्गत पट्टा गांव में आज सुबह  बैटरियां चुराने वाली गैंग के एक सदस्य को पकड़ा गया है। यह आरोपी  गाड़ी में चोरी की गई बैटरियां ले जा रहा था। 
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह एक गाड़ी मैरा से फतेहुपर की तरफ आ रही थी। यह गाड़ी कुछ देर के लिए पट्टा में रूकी। इस दौरान घर की तरफ जा रहे एक व्यक्ति सुभाष ने गाड़ी में कई सारी बैटरियां  देंखी। जिसके चलते उसे कुछ शक हुआ, तो उसने गाड़ी के चालक को पकड़ लिया और उससे पूछताछ करने लगा।
इसी दौरान उसका दुसरा साथी मौका देख कर भागने में सफल हो गया। जब लोग इक्ट्ठा हो गए तो चालक डर गया और उसने  बताया कि यह सभी बैटरियां इंदौरा क्षेत्र से चोरी करके लाई गई हैं। उसने बताया कि वह सिर्फ गाड़ी चलाता है और चोर गैंग के दो सदस्य रैहन निवासी संजीव और भाटियां निवासी रजिंदर शामिल हैं। उसके बाद लोगों ने पकड़े गए आरोपी को पुलिस को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने  बैटरियों व वाहन को जब्त कर लिया है 

EDITED BY-ABHISHEK PANDEY
 

0 - Comments

Leave a comment