Uttarakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान

देवभूमि में बदमाशों के लिए नहीं कोई जगह -सीएम धामी
'बदमाशों के खिलाफ होगी कड़ी से कड़ी कार्रवाई'
CM धामी ने पुलिस को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

देवभूमि का माहौल खराब करने की किसी को भी छूट नहीं मिलेगी, और इस संबंध में सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं... मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डोभाल चौक हत्याकांड पर स्पष्ट संदेश दिया है कि बदमाश चाहे छोटा हो या बड़ा, वह कानून से नहीं बच सकेगा...साथ ही सीएम धामी ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और बदमाशों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी...

और बदमाशों की प्रॉपर्टी, कारोबार और उनके तालुकात रखने वालों की जांच की जाएगी...वहीं घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री धामी ने डीजीपी को मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मुख्य बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया, जबकि कुल 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया जा चुका है...वहीं मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट कहा कि देवभूमि में बदमाशों के लिए कोई जगह नहीं है और पुलिस को मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं...

0 - Comments

Leave a comment