लोकसभा चुनाव में इस बार उत्तराखंड के अंदर भाजपा ने हैट्रिक बनाते हुए क्लीन स्वीप में पांचों लोकसभा सीटों पर जीत का परचम लहराया है। 5 लोकसभा सीट हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा और नैनीताल-धमसिंह नगर सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है...बता दें कि यहां पिछले लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी ने सभी सीटों पर क्लीन स्वीप किया था...
और अब इतिहास को दोहराते हुए एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने बाजी मार ली है...जिसको लेकर भाजपा में खासा उत्साह भी देखा गया है....जहां कई प्रत्याशियों ने इस जीत का श्रेय सीएम धामी, पीएम मोदी, और भाजपा कार्यकर्ताओं को दी....वहीं हॉट सीट मानी जाने वाली हरिद्वार लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत को 1 लाख 64 हज़ार 56 वोटों से हराया.... इस बात पर त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने यह चुनाव लड़ा है... साथ ही उन्होंने कहा कि इस जीत का श्रेय उन तमाम कार्यकर्ताओं को जाता है जिन्होंने दिन रात एक कर चुनाव अभियान के लिए कड़ी मेहनत की...
बाइट - त्रिवेंद्र सिंह रावत, नवनिर्वाचित सांसद, हरिद्वार
एक तरफ जहां उत्तराखंड में पीएम मोदी और सीएम धामी की जोड़ी ने एक अच्छी सफलता हासिल की है...वहीं अब सीएम धामी इसे बरकरार रखते हुए आने वाले 5 सालों में जनता के हितों को ध्यान रखते हुए काम करेंगे....

0 - Comments