Uttarakhand

जमीन खरीद मामलों में मुख्यमंत्री धामी की कड़ी चेतावनी

प्रदेश में बाहरी व्यक्तियों द्वारा जमीन खरीदने के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने वेरिफिकेशन ड्राइव चलाने के आदेश दिए हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि बाहरी व्यक्तियों द्वारा खरीदी जा रही जमीनों के मामले में किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो.....

मुख्यमंत्री धामी ने खासतौर पर जोर दिया है कि अगर आपराधिक पृष्ठभूमि के लोग उत्तराखंड में जमीन खरीद रहे हैं, तो उनके बैकग्राउंड की गहन जांच की जाए। इस पहल का उद्देश्य यह है कि प्रदेश में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधियों को रोकने और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए बाहरी लोगों की जमीन खरीद की प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जा सके....


Edited by Naved

0 - Comments

Leave a comment