उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार के तीन साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री हुनर योजना के तहत निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। डोईवाला स्थित सॉफ्ट्रॉनिक्स सोशल वेलफेयर सोसाइटी में आयोजित इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समुदाय के लिए जागरूकता शिविर भी लगाया गया, जहां समान नागरिक संहिता (UCC) 2025 पर चर्चा हुई। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र ताड़ियाल ने बताया कि धामी सरकार ने अब तक 20,000 से अधिक नौकरियां दी हैं और आगे भी युवाओं को स्टार्टअप से जोड़ने पर फोकस रहेगा। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ हजारों युवाओं को मिल रहा है।
For more info: https://youtu.be/QCZjSyXsZyU


0 - Comments