हल्द्वानी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां हनी प्रजापति नामक युवक को सिर में गोली मार दी गई। गोली लगने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हमला आपसी कहासुनी के चलते हुआ, जिसमें सुमित बिष्ट नामक व्यक्ति ने हनी प्रजापति को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी प्रकाश चंद के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की हैं और शहरभर में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है।
For more info: https://youtu.be/9dO6X87fCmw

0 - Comments