Uttarakhand

उत्तराखंड में इस साल गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़े

उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में इस साल गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं...भीँषण गर्मी ने जीना मुश्किल कर दिया है..... तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आम जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया...आपको बतादें पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुँच गया है..और इस भीषण गर्मी का असर न केवल इंसानों पर, बल्कि जानवरों पर भी देखने को मिल रहा है... जंगलों में पानी के स्रोत सूखने लगे हैं, जिससे वन्यजीवों के लिए पानी की कमी हो गई है.....
मैदानी इलाकों में गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद कम आ रही नज़र 
  
ऐसे में फिलहाल गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद मैदानी इलाकों में कम ही नजर आ रही है...हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक 29 मई से प्रदेश के मैदानी हिस्सों में बढ़ रहे तापमान से निजात मिलने की संभावना जताया जा रहा है... मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि उत्तर भारत में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर जारी है हालांकि उत्तराखंड की बात करें तो उत्तराखंड के मैदानी इलाको खासकर देहरादून,हरिद्वार और उधमसिंह नगर में तापमान 40 के पार पहुंच रहा है जिससे गर्मी का एहसास होने लगा है,वहीं हीट वेब को लेकर अब तक कोई अलर्ट नहीं है,विक्रम सिंह ने कहा कि मई माह के अंतिम दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का अनुमान है ,जिससे तापमान में गिरावट दर्ज होने की आशंका है....


विक्रम सिंह,निदेशक, मौसम विभाग उत्तराखंड
गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड  
उत्तराखंड में इस साल गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़े 
गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद आ रही कम नज़र
उत्तर भारत में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर जारी 
मई माह के अंतिम दिनों में अधिकांश हिस्सों में बारिश का अनुमान

0 - Comments

Leave a comment