विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2025 शुरू होने में अभी थोड़ा समय बाकी है, लेकिन इससे पहले केदारनाथ धाम में गैर हिंदुओं की एंट्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग जोर पकड़ रही है। उत्तराखंड में 30 अप्रैल 2025 से यात्रा की शुरुआत होने जा रही है, इस पर बीजेपी नेताओं के अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं।
केदारनाथ से भाजपा विधायक आशा नौटियाल ने गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि कुछ गैर हिंदू केदारनाथ धाम को बदनाम करने के लिए मांस, मछली और शराब परोसने का काम कर रहे हैं। ऐसे में इन लोगों की पहचान कर उन पर प्रतिबंध लगाना जरूरी है।
इसके अलावा, प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा की बैठक में भी यह मुद्दा उठा था कि गैर हिंदू तीर्थस्थल की पवित्रता को नुकसान पहुंचा रहे हैं। क्या केदारनाथ धाम में गैर हिंदुओं की एंट्री पर बैन लगेगा? क्या सरकार इस मांग पर कोई कदम उठाएगी? देखिए पूरी खबर इस वीडियो में।
For more info: https://youtu.be/mjMvebcYpO8

0 - Comments