ऋषिकेश में बंद पड़ी केमिकल की स्टर्डिया फैक्ट्री के अंदर भयंकर आग लग गई... आग की लपटें लोगों के घरों की ओर बढ़ने लगीं... इससे आसपास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया... फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया....फैक्ट्री का गेट बंद होने की वजह से फायर ब्रिगेड की टीम अंदर नहीं जा पा रही थी. इधर इस दौरान तेज हवा भी चल रही थी. तेज हवा के झोंके आग की लपटों को और तेज करने लगे. इसके बावजूद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने हिम्मत नहीं हारी और आखिरकार आग पर काबू पा लिया...
गुरुवार की रात ऋषिकेश में बंद पड़ी केमिकल की स्टर्डिया फैक्ट्री के अंदर से लोगों ने आग की लपटें उठती हुई देखीं... धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया और तेजी से फैलती चली गई.... सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर पहुंची... लेकिन फैक्ट्री का गेट बंद होने की वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़ी अंदर नहीं जा सकी...
इस दौरान तेज हवा चली तो आग शिवा एंक्लेव आवास विकास कॉलोनी की ओर तेजी से बढ़ने लगी... इसलिए फायर ब्रिगेड की दूसरी गाड़ी को आवास विकास की ओर भेजा गया... यहां भी फैक्ट्री में अंदर जाने का रास्ता नहीं मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने लोगों के घरों की छतों से पाइप फैक्ट्री के अंदर पहुंचा कर आग बुझाने की कोशिश शुरू की... फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद देर रात आग पर काबू पाया जा सका, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली.

0 - Comments