प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 मार्च को उत्तरकाशी के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वह गंगोत्री धाम के शीतकालीन प्रवास मुखवा में मां गंगा की पूजा-अर्चना करेंगे और वाइब्रेंट विलेज हर्षिल का दौरा करेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा एजेंसियां तैनात हैं, गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को वाहनों के लिए सुचारू कर दिया गया है, और विद्युत व दूरसंचार सेवाएं बहाल हो चुकी हैं।
हाल ही में हुई बर्फबारी और बारिश के बाद अब मौसम साफ हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों में प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर उत्साह बढ़ गया है। प्रशासन और क्षेत्रवासी उनके स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस ऐतिहासिक दौरे की पूरी जानकारी के लिए वीडियो को अंत तक देखें!
For more info: https://youtu.be/Fk1-zT6_vLY

0 - Comments