Uttarakhand

सुरक्षा और मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा जम्मू से स्थगित, हजारों श्रद्धालु प्रभावित

अमरनाथ यात्रा को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। आज प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा को जम्मू से स्थगित कर दिया है, जिससे हजारों श्रद्धालुओं को यात्रा बीच में ही रोक दिया गया है। यह निर्णय मौसम की खराब स्थिति और सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

जम्मू बेस कैंप से किसी भी श्रद्धालु को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जा रही है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि तेज बारिश, भूस्खलन और ऊपरी इलाकों में खराब मौसम की चेतावनी को देखते हुए यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। इसके साथ ही सुरक्षा एजेंसियों द्वारा दिए गए इनपुट को भी गंभीरता से लिया गया है।

इस फैसले से हजारों श्रद्धालु प्रभावित हुए हैं, जिन्हें जम्मू और आसपास के कैंपों में ही रोका गया है। श्रद्धालुओं के लिए कैंपों में खाने-पीने, चिकित्सा और रहने की व्यवस्था की जा रही है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और श्रद्धालुओं से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की जा रही है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यात्रा कब तक स्थगित रहेगी। मौसम की स्थिति और सुरक्षा आकलन के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि जैसे ही हालात सामान्य होंगे, यात्रा को फिर से शुरू किया जाएगा।

अमरनाथ यात्रा हर वर्ष धार्मिक आस्था का प्रतीक होती है, लेकिन श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसी कारण से यह कदम उठाया गया है

For more information, visit: https://youtu.be/xSalJwgb0uo

0 - Comments

Leave a comment