Uttarakhand

उत्तराखंड में अधिकारियों को मतगणना के लिए ट्रेनिंग।

उत्तराखंड में अधिकारियों को मतगणना के लिए विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी .. राज्य निर्वाचन आयोग ने इस ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया है, ताकि मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न किया जा सके... मतगणना से दो दिन पहले यानी 2 जून को काउंटिंग ऑब्जर्वर उत्तराखंड पहुंच जाएंगे ... जिसकी जानकारी देते हुए ...अपर  मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि मतगणना को लेकर आज  से अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी साथ ही कहा कि सभी जिलों में काउंटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है और जनपदीय अधिकारियों के साथ बैठक भी की जा चुकी है...  
विजय कुमार जोगदंडे,अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी
ट्रेनिंग कार्यक्रम में अधिकारियों को ईवीएम मशीनों की गिनती, मतगणना के नियम और प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही, आपत्तियों और शिकायतों के समाधान के तरीके भी बताए जाएंगे...  इस ट्रेनिंग से अधिकारियों को मतगणना के दौरान आने वाली चुनौतियों से निपटने में आसानी होगी और परिणामों की घोषणा में भी कोई बाधा नहीं आएगी...  जल्द ही चुनाव परिणाम आने वाले हैं और इस ट्रेनिंग के माध्यम से चुनाव आयोग यह सुनिश्चित करना चाहता है कि हर वोट की गिनती सही तरीके से हो और किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो..

0 - Comments

Leave a comment