Uttarakhand

उत्तराखंड के बद्रीनाथ में ग्लेशियर टूटने से बड़ा हादसा, 57 मजदूर बर्फ में फंसे।

उत्तराखंड के बद्रीनाथ में एक बड़ा हादसा हुआ, जब माणा गांव के पास ग्लेशियर टूटने के कारण हिमस्खलन हो गया। इस हादसे में 57 मजदूर बर्फ के नीचे दब गए। रेस्क्यू ऑपरेशन में ITBP, BRO, SDRF और NDRF की टीमें जुटी हुई हैं, और बर्फबारी के कारण ऑपरेशन में कठिनाइयाँ आ रही हैं। अब तक 33 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, जबकि 24 मजदूर अभी भी फंसे हुए हैं। हादसे के समय सभी मजदूर 8 कंटेनर और एक शेड में मौजूद थे। बचाए गए मजदूरों को माणा गांव स्थित ITBP कैंप में लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इनमें से चार मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी घटनास्थल पर नजर बनाए हुए हैं और अधिकारियों से पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। बचाव कार्य में 65 लोगों की टीम लगी हुई है, और फंसे हुए मजदूरों को बचाने के लिए अभियान जारी है। सेना के हेलीकॉप्टरों की भी मदद मांगी गई है। मुख्यमंत्री धामी राहत कार्यों पर अपनी नजर बनाए रखते हुए, आज बद्रीनाथ धाम भी जाएंगे और घायल मजदूरों का हाल जानेंगे।

For more info: https://youtu.be/Bo6ANrMnjTw

0 - Comments

Leave a comment