उत्तराखंड के गोविंदघाट में एक बड़ा हादसा हुआ जब पहाड़ी से विशाल चट्टान टूटकर गिर गई, जिससे हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी को जोड़ने वाला मुख्य पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना के बाद पुलना, घांघरिया, भ्यूंडार और हेमकुंड साहिब की ओर जाने वाले सभी रास्ते बंद हो गए हैं।
सड़क संपर्क बाधित होने से पुलना गांव के लोग और तीर्थयात्री मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा राहत कार्य शुरू किए गए हैं, लेकिन चट्टानों के लगातार गिरने के कारण बचाव अभियान में दिक्कतें आ रही हैं। स्थानीय लोग जल्द से जल्द पुल के पुनर्निर्माण और वैकल्पिक मार्ग की मांग कर रहे हैं। देखें पूरी जानकारी इस वीडियो में।
For more info: https://youtu.be/jTonEdc6VVA

0 - Comments