Uttarakhand

उत्तराखंड के मदरसों में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शामिल, शिक्षा से जुड़े राष्ट्रभक्ति से

उत्तराखंड में शिक्षा को राष्ट्रभक्ति से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए राज्य सरकार ने मदरसों के पाठ्यक्रम में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को शामिल करने का फैसला लिया है। अब राज्य के 451 पंजीकृत मदरसों में पढ़ रहे 50,000 से अधिक छात्र भारतीय सेना की वीरता, पराक्रम और बलिदान से परिचित होंगे। यह अध्याय ऑपरेशन सिंदूर की रणनीति, सफलता और भारतीय सेना की सटीक कार्यशैली को दर्शाएगा, जिससे छात्रों में देशभक्ति और सैन्य बलों के प्रति सम्मान की भावना का संचार होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम छात्रों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और बलिदान की भावना को समझने में सहायक होगा।

For more information, visit: https://youtu.be/C7niM8JjZAE?si=2jX7MDY5nF7kndNn

0 - Comments

Leave a comment