देवभूमि उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन तेज हो गया है। प्रशासन ने अब तक 110 से अधिक अवैध मदरसों को सील कर दिया है। उधम सिंह नगर में 16 और हरिद्वार में 2 मदरसे सील किए गए हैं, जिससे धर्म की आड़ में अवैध गतिविधियाँ चलाने वालों में हड़कंप मच गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रशासन को फ्री हैंड दिया है, जिसके बाद पिछले 15 दिनों में देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, विकासनगर और उधम सिंह नगर में 50 से ज्यादा अनाधिकृत मदरसे बंद कर दिए गए हैं। पिछले महीने ही 200 से ज्यादा अवैध मदरसों की पहचान की गई थी, जिनमें सबसे ज्यादा उधम सिंह नगर (129), देहरादून (57) और नैनीताल (26) में पाए गए।
प्रशासन अब यह भी जांच कर रहा है कि इन अवैध मदरसों के संचालन के पीछे कौन लोग हैं और यहां बच्चों को किस प्रकार की शिक्षा दी जा रही थी। उत्तराखंड में इस बड़ी कार्रवाई से अवैध मदरसा संचालकों में हड़कंप मच गया है।
For more info: https://youtu.be/AhbUTwIgccs

0 - Comments