Uttarakhand

उत्तराखंड में प्रेमचंद अग्रवाल का इस्तीफा, सियासी हलचल तेज

उत्तराखंड सरकार में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। राज्य के वित्त और संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपना इस्तीफा सौंपते हुए भावुक प्रतिक्रिया दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रेमचंद अग्रवाल भावुक हो गए और आंसू नहीं रोक पाए।

प्रेमचंद अग्रवाल को लेकर विवाद तब गहराया जब उन्होंने विधानसभा में "क्या यह राज्य पहाड़ियों के लिए बनाया गया है?" जैसी विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद विपक्ष और विभिन्न संगठनों ने उनके इस्तीफे की मांग तेज कर दी थी।

अब उनके इस्तीफे के बाद उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। क्या प्रदेश की सियासत में नया मोड़ आएगा? क्या यह इस्तीफा सिर्फ एक राजनीतिक दबाव का नतीजा था? जानिए पूरी खबर इस वीडियो में।

For more info: https://youtu.be/Epz27VzbStQ

0 - Comments

Leave a comment