उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर हादसा हो गया, उत्तरकाशी के गंगनानी में हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया.बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में 5 से 6 यात्री सवार थे. जिसमें यात्रियों की मौत हो गई है, वहीं दो घायल बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक यात्रियों से भरा हेलीकॉप्टर देहरादून से हर्षिल हेलीपैड के लिए निकाला था, गंगनानी से आगे भागीरथी नदी के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है
ये हेलीकॉप्टर प्राइवेट एयरलाइंस का था. हादसे के लिए खराब मौसम को जिम्मेदार बताया जा रहा है.वहीं हेलीकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले लोगों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है. उन्होंने कहा, उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है.
For more info: https://youtu.be/mAHtoFbDKJE?si=mxML8V9_GGZthi9-

0 - Comments