नई दिल्ली. रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries Ltd) के चेयरमैन व प्रबंंध निदेशक मुकेश अंबानी (CMD Mukesh Ambani) ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है. वह दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों (World Top-10 Billionaires) की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. खास बात है कि वह अकेले भारतीय अरबपति हैं, जिन्होंने इस लिस्ट में जगह बनाई है.
हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट-2022 (Hurun Global Rich List 2022) के मुताबिक, वह दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में 9वें स्थान पर हैं. उनकी संपत्ति 103 अरब डॉलर है. उन्होंने न सिर्फ सबसे अमीर भारतीय होने का खिताब हासिल किया है बल्कि एशिया में भी उनकी संपत्ति में 24 फीसदी का इजाफा हुआ है. आरआईएल (RIL) के सीएमडी ने सबसे अमीर दूरसंचार उद्यमी (Telecom Industrialist) का खिताब भी हासिल किया है.
20 साल में 10 गुना से ज्यादा बढ़ाई संपत्ति
हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट-2022 में कहा गया है कि आरआईएल के सीएमडी मुकेश अंबानी ने अपनी विरासत को काफी अच्छे तरीके से संभाला और उसे बढ़ाया. इसके दम पर उन्होंने 20 साल में अपनी संपत्ति 10 गुना से ज्यादा बढ़ा ली है. अभी उनकी कुल संपत्ति 103 अरब डॉलर है, जो 2002 में 10 अरब डॉलर थी..
ये हैं दुनिया के टॉप-10 अरबपति
- एलन मस्क.
- बर्नार्ड अर्नाल्ट .
- बिल गेट्स .
- वारेन बफे.
नई दिल्ली. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) ने चालू वित्त वर्ष (2021-22) में 15 मार्च तक 2.24 करोड़ से ज्यादा टैक्सपेयर्स को 1.92 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा राशि रिफंड की है. यह आंकड़ा 1 अप्रैल 2021 से 15 मार्च 2022 के बीच हुए रिफंड का है. डिपार्टमेंट के मुताबिक, इनमें से 37,961.19 करोड़ रुपये के 1.83 करोड़ रिफंड आकलन वर्ष 2021-22 (मार्च, 2022 में समाप्त होने वाले वित्त वर्ष) के लिए हैं.

0 - Comments